राजस्थान के CM अशोक गहलोत के पैर में हुआ फ्रैक्चर,हॉस्पिटल में व्हील चेयर पर आए नजर
- BMW News

- Jun 29, 2023
- 1 min read

29 June 2023 11:51 PM बीMW NEWS डेस्क,नई दिल्ली।
सीएम अशोक गहलोत चोटिल हो गए हैं. उनके पैर में चोट आई है. इसके इलाज के लिए वह जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे थे. इसके बाद वह व्हील चेयर पर घर वापस लौटे।
गहलोत को ये चोट सीएम आवास में टहलने के दौरान लगी थी। इससे पहले उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही थी,जिसे अधिकारियों ने अब नकार दिया. बाद में पता चला कि गहलोत के एक पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है. वहीं दूसरे पैर में हल्की इंजरी हुई है।
हॉस्पिटल से लौटकर अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है। SMS अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं. फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।
अशोक गहलोत से पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चोटिल हो गई थीं। 27 जून को उनके चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। इस लैंडिंलैं डिंग में ममता बनर्जी को चोट लगी थी। उनके घुटने और कमर के पीछे वाले हिस्से में चोट लगी थी। इसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल से निकलते वक्त ममता भी व्हील चेयर पर दिखी थीं।








Comments