top of page

केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या!? बिहार में ये क्या हो रहा है, जानिए हत्या के पीछे की बड़ी वजह!

Writer: BMW News
BMW News
Mar 20, 2025
1 min read



नवगछिया पुलिस जिले के जगतपुर में दो सगे भाईयों के बीच मामूली विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें एक भाई की मौत हो गई और दूसरा भाई घायल हो गया। घायल भाई का इलाज भागलपुर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है, जहां जिले के आला अधिकारी पहुंचे हैं।


मृतक भाई का नाम विश्वजीत यादव उर्फ विकल यादव है, जबकि घायल भाई का नाम जयजीत यादव है। दोनों भाई रिश्ते में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे बताए जा रहे हैं।


घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों भाईयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक दूसरे पर फायरिंग की। इस हिंसक झड़प में बचाने आयी उनकी मां के हाथ में भी गोली लगी, जिनका इलाज भी चल रहा है।


पुलिस ने मृतक भाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page