क्या 25 लाख थी सादिया की जिंदगी की कीमत ?
- BMW News

- Mar 7
- 1 min read
कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर ग्राम में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद की 20 वर्षीय पुत्री सादिया परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण 25 लाख रुपये दहेज की मांग पूरा नहीं करना बताया जा रहा है।
सादिया परवीन की शादी दस माह पूर्व पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज मिल्की ग्राम में मोहम्मद सैफ आलम के साथ हुई थी। शादी के समय सादिया के पिता ने मोहम्मद सैफ को उपहार स्वरूप 10 लाख का जेवर, पांच लाख का फर्नीचर, बर्तन कपड़ा इत्यादि एवं शादी का खर्च स्वरूप नगद 11 लाख रुपया दिया था।
लेकिन शादी के बाद सादिया के ससुराल वाले 25 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। सादिया के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री को गाली गलौज कर मारपीट भी की जा रही थी।इस मामले में सादिया के पिता ने मरंगा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की हत्या के बाद उन्हें फोन पर धमकी दी गई कि अगर वे पुलिस में शिकायत करते हैं तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा।इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सादिया के परिजनों ने उनकी हत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।









Comments