top of page

झारखंड में पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 18 आरोपी गिरफ्तार

  • Writer: BMW News
    BMW News
  • Feb 26
  • 1 min read




ree



पांच आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 आरोपी गिरफ्तार


झारखंड पुलिस ने रांची से सटे खूंटी जिले में पांच आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 18 लड़कों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।घटना पिछले शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। जब ये सभी लड़कियां शादी समारोह से घर लौट रही थीं। खूंटी के रनिया ब्लॉक में कई लड़कों ने पांच आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी और सामूहिक दुष्कर्म किया था।


पुलिस की कार्रवाई


पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मेडिकल जांच कराई जा रही है। इन सभी आरोपियों की उम्र 18 वर्ष से कम है। डीजीपी ने कहा कि जिस अपराधी की उम्र 16 वर्ष से अधिक होगी, उन सभी आरोपियों पर व्यस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा।


सजा के प्रावधान


डीजीपी ने कहा कि जिन आरोपियों की उम्र 16 वर्ष से कम है, उन्हें जुबेलाइन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत कम समय में इस मामले में अपनी कार्यवाई पूरी कर ली है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।


Comments


bottom of page