top of page

पटना में पत्रकारों पर हमला | श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का विरोध प्रदर्शन

  • Writer: BMW News
    BMW News
  • Jul 23
  • 1 min read

रिपोर्ट :-अक्षय किशोर

पत्रकारों पर हमला | श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का विरोध प्रदर्शन


सड़क पर उतरे पत्रकार

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

"कलम नहीं झुकेगी, कैमरा नहीं रुकेगा!"


22 जुलाई को पटना में छात्रों के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों और कैमरापर्सनों के साथ हुई मारपीट के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने 23 जुलाई को पटना के डाकबंगला चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने दोषियों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

यूनियन के सचिव मुकुंद कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया के खिलाफ बढ़ती असहिष्णुता और राजनीतिक बयानबाजी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मीडिया कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का सार्वजनिक संदेश देने की अपील की।

इस प्रदर्शन में मुकुंद कुमार सिंह, अनूप नारायण, आकाश कुमार, परमानन्द कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, चन्द्रमोहन पांडे, सुरजीत कुमार, सच्चिदानंद, राकेश दुबे, प्रत्युष राय, सचिन तिवारी, कृष्ण नंदन, रितेश कुमार, कृपाशंकर, रजनीश कुमार, ब्रजेन्द्र मिश्रा, कुमुद रंजन, धर्मेंद्र सिन्हा, अक्षय किशोर, गोलू कुमार, शिव कुमार, कुंदन पांडेय, राजीव रंजन पाठक, सुधेंदु रमन, सुजीत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

 
 
 

Comments


bottom of page