top of page

'अब लालू यादव के लिए काम कर रहे ललन सिंह':उपेन्द्र कुशवाहा बोले- जल्द सब हो जाएगा क्लीयर

  • Writer: BMW News
    BMW News
  • Jun 30, 2023
  • 2 min read

गठबंधन को लेकर नहीं खोले पत्ते

ree

लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कभी सीएम नीतीश के साथ रहकर बीजेपी पर हमला बोलने वाले उपेन्द्र कुशवाहा अब जदयू पर हमलावर हैं। इस बार उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निशाने पर लिया है। कुशवाहा ने ललन सिंह अब राजद के लिए काम कर रहे हैं।

कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि ललन सिंह अब जदयू के कम और राजद के आदमी ज्यादा हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब राजद की ही भाषा बोल रहे हैं। आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा की ललन सिंह राजद के हो गए हैं।

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा गुरुवार की रात औरंगाबाद के रामाबांध में पत्रकारों से बातचीत की। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया था कि हिम्मत है तो अमित शाह मुंगेर से चुनाव लड़कर दिखा दें। इस पर कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह अब राजद की भाषा बोल रहे हैं।

सीएम नीतीश पर भी वार

कुशवाहा ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सीएम नीतीश कुमार गर्त में ले जा चुके हैं। अब देशभर के अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक बनेंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि सीएम ने 18 सालों में यहां के युवाओं को शिक्षक बनने के योग्य नहीं बनाया।

वक्त पर सब क्लीयर हो जाएगा

उपेन्द्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि वो 2024 में लोकसभा का चुनाव कहां से लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। फिलहाल पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। चुनाव की भी तैयारी की जा रही है। हमारी पार्टी किस के साथ गठबंधन करेगी, वक्त आने पर सब क्लीयर हो जाएगा।

Comments


bottom of page