top of page

पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार-बिहार की जनता सभी 40 सीटों पर BJP को जीताकर केंद्र में पहुंचाएगी

  • Writer: BMW News
    BMW News
  • Jun 30, 2023
  • 2 min read

ree

June 30 2023 10:29 PM, बीMW न्यूज, कटिहार

9 साल बेमिसाल आज जिले के सिरसा स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण सुशासन दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार शामिल हुए! कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् के साथ किया गया ।


पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं जो आम जनता के घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना मुद्रा योजना, घर-घर शौचालय योजना, सुकन्या योजना ,आयुष्मान कार्ड द्वारा 50000 का सहायतार्थ राशि जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जो केंद्र की भाजपा सरकार ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में माने जाते हैं। पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने 40 सीटों पर भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है, ताकि केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने।


ree



पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और कटिहार सदर से विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की 9 साल की उपलब्धियों को कटिहार सहित बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित इतनी बड़ी संख्या में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह साबित किया है कि 2024 में कटिहार बिहार से देश में भाजपा का परचम लहराएगा और देश की जनता केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार को बनाने का काम करेगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी प्रकोष्ठ के प्रति जताया आभार

जिलाअध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल कटिहार जिला के सभी 29 मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रखंड के अध्यक्ष पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में सभा को सफल बनाने का काम किया है। निश्चित रूप से कटिहार भाजपा संगठन जिस रूप से प्रदेश के नेतृत्व के आवाहन पर संगठन का दिया गया कार्य कर रहे हैं, इससे हम आगामी लोकसभा एवं विधानसभा में मजबूती से सभी सीटों को जीतने का काम करेंगे।


कौन-कौन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह ,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ,लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला प्रभारी सुरेश सुराना, एमएलसी अशोक अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, स्वेता रॉय मुखिया लकखंपूर पंचायत,निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक् प्रसाद महतो, भाजपा जिला मंत्री वीरेंद्र यादव ,उपाध्यक्ष बब्बन कुमार झा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, दिलीप वर्मा, शोभा जयसवाल, रंजना झा, मंत्री धर्म नाथ तिवारी, जिला मंत्री मंजू चंद्रवंशी, चंदन सिन्हा मनोज सरकार बबलू गुप्ता, सीमा झा, प्रियंका सिंह, छाया तिवारी, संजय झा, पप्पू झा, रितेश सिन्हा ,बबलू पासवान, शेखर जयसवाल, सहित बड़ी संख्या में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments


bottom of page